फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नवरात्रि में देवभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Thu, 03 Oct 2024 06:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Hardwar Rishikesh Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Devbhoomi Haridwar Rishikesh Tour Package: अगर नवरात्रि के दिनों में आप किसी धार्मिक जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। नवरात्रि पर आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको देवभूमि हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का मौका मिल रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश की गिनती भारत के पवित्र और लोकप्रिय तीर्थस्थलों में की जाती है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पर आते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर और आश्रम देखने को मिलेंगे। हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। इसके अलावा पुराणों में इसको मायापुरी भी कहा गया है। इसी से कुछ दूरी पर खूबसूरत आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश भी स्थित है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Hardwar Rishikesh Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DEVBHOOMI HARIDWAR - RISHIKESH है। इसका पैकेज कोड WAR015 है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक हरिद्वार और ऋषिकेश में घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Hardwar Rishikesh Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसकी शुरुआत 9 अक्तूबर 2024 को इन जगहों (अबू रोड, अहमदाबाद, अजमेर, फालना, गांधीनगर कैप, कालोल, महेसाणा जंक्शन, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, साबरमती जंक्शन, सिद्धपुर, उंझा) से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Hardwar Rishikesh Tour Package - फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत आपको हरिद्वार और ऋषिकेश घुमाया जाएगा। यात्रा के दौरान आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था भी टूर पैकेज के अंतर्गत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Hardwar Rishikesh Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो 3AC में अकेले सफर करने पर आपको 27,900 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,900 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 14,100 रुपये देने होंगे। वहीं कंफर्ट क्लास के किराये और टूर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WAR015 पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें