फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Credit Card: रेलवे ने लॉन्च की क्रेडिट कार्ड की सुविधा, जानिए टिकट बुकिंग में डिस्काउंट सहित मिलेंगे क्या-क्या फायदे

Tue, 22 Feb 2022 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे कई फायदे - फोटो : istock
भारतीय रेलवे दुनिया भर में सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। हर दिन रेल से करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रेल से लगातार यात्रा करते हैं। अगर आप भी अक्सर रेल से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टिकटिंग इकाई यानी आईआरसीटीसी ने अपने यूजर्स के लिए एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिससे यात्रियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। हर दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करीब 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग रेलवे टिकट बुक करते हैं। इसे एनपीसीआई और बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि आईआरसीटीसी बीओबी रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड के जरिए खासकर उन लोगों को फायदा होगा, जो भारतीय रेलवे में लगातार यात्रा करते हैं। इस सुविधा को खासतौर पर ऐसे ही यात्रियों के लिए ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे कई फायदे - फोटो : i stock
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे ये फायदे
  • इस क्रेडिट कार्ड को ग्राहक ईंधन और किराने के सामान के साथ-साथ अन्य चीजों की खरीदारी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही जेसीबी नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेशनल मर्चेंट्स और एटीएम में लेनदेन करने के लिए भी इस कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे कई फायदे - फोटो : i stock
  • क्रेडिट कार्ड से आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से CC,  EC, 1AC, 2AC या 3AC बुकिंग करने वालो को 40 रिवॉर्ड पॉइंट (per Rs 100 spent) जैसा बेनिफिट मिलेंगे। साथ ही सभी ट्रेन टिकट बुकिंग पर एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क छूट की भी सुविधा मिलेगी।

4 of 5
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे कई फायदे - फोटो : istock
  • खास बात ये है कि कार्ड जारी होने के 45 दिनों के अंदर 1,000 रुपये या उससे ज्यादा की सिंगल खरीदारी करने पर 1,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे कई फायदे - फोटो : istock
  • रेलवे लाउंज में कार्ड होल्डर पार्टनर हर साल चार कॉम्प्लीमेंट्री विजिट भी कर सकेंगे। वहीं इसके जरिए भारत में ग्राहकों को सभी पेट्रोल पंपों पर एक फीसदी ईंधन सरचार्ज का छूट भी मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें