फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: बोधगया, सीतामढ़ी और दरभंगा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकज, महज इतना है किराया

Sun, 23 Oct 2022 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बोधगया - फोटो : istock
IRCTC Tour Package: अगर आप बोधगया घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पेकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको बोधगया, सीतामढ़ी और दरभंगा घूमने का मौका मिल रहा है। बौद्ध भिक्षुओं के लिए बौधगया विश्व के सबसे पवित्र शहरों में एक माना जाता है। उनके लिए इस जगह का एक विशेष महत्व है। बोधगया, पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है। बोधगया में ही भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस जगह पर मौजूद महाबोधि मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा भी दिया गया है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं सीतामढ़ी में स्थित कई जगहों का संबंध और रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BIHAR RAIL TOUR PACKAGE है। ये पैकेज कुल 4 रात और 5 दिनों का है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज की शुरुआत 28 अक्तूबर, 2022 को हावड़ा रेलवे स्टेशन से हो रही है। उसके बाद आपको सीधे बोधगया ले जाया जाएगा। यहां आपको बोधगया मंदिर, तिबतन मंदिर, जपानीज और  भूटान मंदिर आदि के दर्शन कराए जाएंगे। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इसके बाद आपको सीतामढ़ी मां जानकी सीता जन्म स्थान के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद आपको दरभंगा ले जाया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आपका पैक्स साइज स्विफ्ट डिजायर है। इस स्थिति में अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 38,650 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया, 22,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रतिव्यक्ति किराया 17,100 रुपये है। इसके  अलावा अगर आपका पैक्स साइज इनोवा पर है। इस स्थिति में दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 19,750 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 16,050 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHR116 पर विजिट कर सकते हैं।  

PM Kisan Yojana: खाते में अब तक नहीं आई है 12वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें