फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: भूटान की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Fri, 20 Sep 2024 06:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Bhutan tour package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Bhutan Tour Package: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश भूटान में घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए काफी मशहूर है। भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश भी कहा जाता है। भूटान में वन क्षेत्र की अधिकता है। यहां दुर्लभ वन्य जीव काफी देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा यहां की सुंदर वादियां और नदियां देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। भूटान में आपको कई प्राचीन बौद्ध मंदिर भी देखने को मिलेंगे, जो कि अपनी वास्तुकला के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम PUJA SPECIAL BHUTAN AIR PACKAGE EX KOLKATA है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड EHO040C है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको भूटान में पारो, पुनाखा और थिम्पू घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपके टूर की शुरुआत 23 अक्तूबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल आदि सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Bhutan tour package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 82,300 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 65,300 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 61,900 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें