फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC भूटान टूर पैकेज 2026: खाना, पीना, रहना और फ्लाइट टिकट सब शामिल, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 06 May 2026 06:49 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार मौका लेकर आया है। किफायती कीमत में भूटान की खूबसूरत वादियों की सैर कराने वाला यह टूर पैकेज यात्रियों को खास अनुभव देगा।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी लखनऊ टूर पैकेज - फोटो : AI Generated
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप किसी शांत, खूबसूरत और प्राकृतिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए भूटान टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम 'सिंपली भूटान एक्स लखनऊ' रखा गया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 5 रात और 6 दिनों तक भूटान की खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। इसमें पारो, थिम्पू और पुनाखा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो बिना किसी झंझट के व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से भूटान घूमने जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं। इसमें हवाई यात्रा, बस ट्रांसफर, होटल में ठहरने की व्यवस्था, खाने-पीने की सुविधा, गाइड/एस्कॉर्ट और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी जरूरी सेवाएं शामिल हैं। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की झंझट नहीं करनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 22 मई, 2026 को लखनऊ से होगी। भूटान की यात्रा के दौरान पर्यटकों को वहां की प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और शांत वातावरण का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। भूटान की गिनती दुनिया के खुशहाल देशों में की जाती है। 

4 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस देश में पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां की साफ-सुथरी हवा, हरे-भरे पहाड़ और शांत वातावरण मानसिक सुकून देने वाले होते हैं। अगर आप इस गर्मी कुछ अलग और यादगार अनुभव पाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह भूटान टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 88,600 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 80,000 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति आपको 79,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें