फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: IRCTC लाया है अयोध्या दर्शन कराने के लिए शानदार टूर पैकेज, जानें कितना आएगा खर्चा

Thu, 07 Jul 2022 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock
IRCTC Tour Packages: अगर आप अगस्त के महीने में धार्मिक यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको भगवान राम की जन्म नगरी अयोध्या के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा आपको पैकेज के अंतर्गत नैमिषारण्य, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणसी घूमने को भी मिलेगा है। यहां पर आपको कई खूबसूरत घाट और ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलेंगे।

देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। अगर आप इन पवित्र धर्म स्थलों पर घूमना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 5 रात और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock
इस पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 अगस्त 2022 के दिन हैदराबाद से होगी। उसके बाद आपको सीधे वाराणसी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock
आपको 2 रात वाराणसी, 1 रात अयोध्या और 2 रात लखनऊ में रुकने का मौका मिलेगा। यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने और ठहरने का पूरा बंदोबस्त किया जाएगा।

4 of 5
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock
सफर के दौरान दूसरी जगहों पर यात्रा करने के लिए आपको एसी बस की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock
अगर आप इस टूर पैकेज के तहत अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको 36,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,650 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 27,950 रुपये खर्च करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SHA10 पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें