अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व भारत के दो खूबसूरत राज्य मेघालय और असम में घूमने का मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में देश दुनिया से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। हर साल कई लोग असम के काजीरंगा पार्क और कामाख्या मंदिर में घूमने के लिए आते हैं। मेघालय के पर्वतीय इलाके और असम की खूबसूरत घाटियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। ऐसे में आपको असम और मेघालय घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -