IRCTC Ticket Fraud: आज के समय में अगर हमें एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करनी होती है, तो हमारे पास कई विकल्प मौजूद होते हैं। बस, कार, हवाई जहाज और ट्रेन आदि। ऐसे में लोग अपनी पसंद से इनमें से किसी को चुनते हैं। लेकिन बात जब ट्रेन की आती है, तो रोजाना काफी ज्यादा संख्या में लोग इससे सफर करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, जनरल से लेकर एसी बर्थ, शौचालय और खानपान की सुविधा ट्रेन में रहती है। बस अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी होती है, तो इसके लिए आपको पहले टिकट बुक करना पड़ता है। लोग अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, ताकि वो टिकट घर की लंबी-लंबी लाइनों की भीड़ से बच सके। लेकिन अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...