फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Schemes: निवेश के लिए ये स्कीम्स हैं काफी खास, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकेंगे करोड़ों रुपये

Sat, 05 Mar 2022 05:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
investment Schemes For Future - फोटो : Istock
आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में पैसों को सही ढंग से मैनेज करना काफी जरूरी हो गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो बढ़ती मुद्रास्फीति आपके पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे खत्म कर देगी। अपने बचत किए गए पैसों पर सही वैल्यू पाने के लिए आपको उसे अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। एक अच्छा और व्यवस्थित निवेश लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न देता है। ये पैसे न केवल आपके भविष्य को सुरक्षित करते हैं, बल्कि इन पैसों से आप अपने दूसरे जरूरी कामों को भी कर सकते हैं। इन पैसों की सहायता से आप आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। आपको आर्थिक रूप से किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
investment Schemes For Future - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड

बीते कुछ सालों में भारत में म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। म्यूचुअल फंड ने पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर मैच्योरिटी के समय करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
investment Schemes For Future - फोटो : Pixabay

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

इस स्कीम को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बैंक एफडी से भी ज्यादा का इंटरेस्ट रेट मिलता है। मौजूदा वक्त में इस योजना में 7.4 प्रतिशत का सालाना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।

4 of 5
investment Schemes For Future - फोटो : Istock

डाकघर मासिक आय योजना

पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए इंडियन पोस्ट की ये स्कीम भी एक अच्छा ऑप्शन है। मौजूदा वक्त में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट करते हैं, तो करीब 10 साल में आपके पैसे दोगुने हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
investment Schemes For Future - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

निवेश के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी काफी अच्छा विकल्प है। मौजूदा वक्त में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश की अवधि 15 साल की है। हालांकि, इसे 5 सालों के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें