फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: खरीदने से पहले जरूर जान लें नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में फर्क, हो सकती है बिजली के बिल की बचत

Sat, 11 Feb 2023 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट? - फोटो : Pixabay
Inverter Ac vs Non Inverter AC: फरवरी का महीना आधा हो चुका है और ज्यादातर जगहों पर अब धीरे-धीरे ठंड जाने लगी है। ऐसे में गर्मी आते ही लोगों को एसी की जरूरत पड़ जाती है, क्योंकि ये सबसे जल्दी लोगों को गर्मी से बचाता है। जो लोग एसी खरीदते हैं उनमें से कई लोग ऑनलाइन तो कई लोग ऑफलाइन एसी खरीदते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपको कौन सा एसी खरीदना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि लोग नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर को लेकर उलझन में रहते हैं कि उन्हें इनमें से कौन सा एसी खरीदना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी एसी खरीद रहे हैं, तो आपके लिए इन दोनों के बीच के अंतर को समझना जरूरी हो जाता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट? - फोटो : Pixabay
ये है नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर के बीच का अंतर:-

क्षमता के बारे में जान लें
  • बात अगर नॉन इन्वर्टर और एसी इन्वर्टर की क्षमता की करें, तो नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। पर इन्वर्टर एसी इससे अलग है, क्योंकि इसमें टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट? - फोटो : Istock
कूलिंग में भी अंतर
  • इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है, जिससे ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंड कर देता है। वहीं, जब कमरा ठंडा हो जाता है तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है, जिससे ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। हालांकि, नॉन इन्वर्टर एसी में इसका उल्टा होता है।

4 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट? - फोटो : iStock
बिजली के बिल में आता है अंतर
  • लोग एसी तो ले लेते हैं, लेकिन बिजली के बिल को लेकर अमूमन चिंतित ही नजर आते हैं, क्योंकि एसी चलाने पर बिल ज्यादा जो आता है। पर आपके लिए यहां ये जानना जरूरी है कि नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट? - फोटो : istock
कीमत में है अंतर
  • लोग एसी खरीदते समय उसकी कीमत भी चेक करते हैं और ये सही भी है। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में लोग कीमत चेक करते हैं और इसके बाद ही एसी खरीदते हैं। बात अगर इनकी कीमत की करें, तो इन्वर्टर एसी खरीदने के लिए आपको नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें