कोरोना महामारी ने हमारी जीवन शैली में कई सारे परिवर्तन किए हैं। इस दौरान वर्क फ्रॉम होम को भी बढ़ावा मिला है। ये लोगों के लिए कई हद तक आरामदायक तो है, पर कई बार घर से काम करने में लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसमें एक कॉमन प्रॉब्लम की बात की जाए तो कई बार लोगों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्लो इंटरनेट की वजह से दिक्कत होती है। अगर आप भी अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को हर महीने फीस का भुगतान करने के बाद भी वाई-फाई के स्लो इंटरनेट की स्पीड से परेशान है, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको स्लो इंटरनेट से बचने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं । दरअसल, वाई-फाई एक निश्चित दूरी तक ही अपने सिग्नल छोड़ता है। वहीं अधिक अवरोधों, जैसे दीवारें बुक केस या कोई अन्य चीज से गुजरने पर इसकी स्ट्रैंथ और कम हो जाती है। इसलिए, आप अपने राउटर की जगह में रिप्लेसमेंट कर के स्लो इंटरनेट की समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे कर सकते हैं...