फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Scheme: शादीशुदा लोगों को सरकार दे रही है 2.5 लाख रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Fri, 02 Dec 2022 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock
Inter-caste marriage Scheme: देश में अंतर्जातीय विवाह को लेकर जागरुकता बढ़ाने की दिशा में सरकार कई सकारात्मक काम कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अंतर्जातीय विवाह योजना है। आजादी के 75 साल पूरे हो चुके है। उसके बाद भी देश में सामाजिक भेदभाव है। देश में सामाजिक भेदभाव को कम करने और अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह को करने वाले शादीशुदा लोगों को सरकार 2.50 लाख रुपये देती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। अगर आपके पास यह सर्टिफिकेट नहीं है। इस स्थिति में आप अंतर्जातीय योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो एक जाति से दूसरी जाति में शादी करते हैं। मान लीजिए अगर आप जनरल कैटेगिरी के हैं और आप किसी दूसरे समुदाय में शादी करते हैं। इस स्थिति में आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ आपको तभी मिलेगा जब एक समृद्ध हिंदू और अनुसूचित जाति की आपस में शादी होगी। इसके अलावा हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में इसका एक साल के भीतर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। 

4 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : pixabay
वहीं अगर आप गलत जानकारी को देते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर जुर्माना भी लग सकता है। अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : फाइल फोटो
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद के पास जाना है। वहां जाकर आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आप योजना के फॉर्म को फिल करके राज्य सरकार या जिला कार्यलय में भी भेज सकते हैं।

LIC Saral Pension Plan: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन, एलआईसी की इस स्कीम में करना होगा निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें