फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: सरकार शादीशुदा लोगों को दे रही है 2.50 लाख रुपये, जानें कौन लोग उठा सकते हैं इस स्कीम का फायदा

Wed, 07 Dec 2022 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock
Inter-cast Marriage Scheme: देश में सामाजिक और जातिगत भावनाओं को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अंतर्जातीय विवाह योजना है। इस योजना के जरिए सरकार देश में सामाजिक भेदभाव को दूर करके अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देना चाहती है। इस स्कीम के अंतर्गत जो लोग अंतर्जातीय विवाह कर रहे हैं। उनको सरकार की ओर से पूरे 2.5 लाख रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। देश में कई लोग सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अंतर्जातीय विवाह योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि कौन लोग सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock

कौन लोग उठा सकते हैं अंतर्जातीय विवाह योजना का फायदा 

अंतर्जातीय विवाह योजना का फायदा वही लोग उठा सकते हैं, जो एक जाति से दूसरी जाति में शादी करते हैं। अगर आप जनरल कैटेगरी से संबंधित हैं। ऐसे में आपको किसी दलित समुदाय की लड़की से शादी करनी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको शादी करने के बाद हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत इस शादी को रजिस्टर्ड भी कराना है। इस योजना का लाभ पहली शादी करने पर मिलता है। 

4 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : pixabay
अगर आप दूसरी शादी कर रहे हैं। ऐसे में आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करते समय अगर आप गलत जानकारी दर्ज करते हैं। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Inter-caste marriage Scheme - फोटो : फाइल फोटो
अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद पति-पत्नी के खाते में 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। वहीं बाकी के एक लाख रुपये की FD कर दी जाती है।

UIDAI: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो तुरंत करें यह काम, जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें