फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infrared Cooktop: इंफ्रारेड कुकटॉप का इस्तेमाल करने वाले सावधान! की ये तीन गलतियां तो पड़ सकता है पछताना

Tue, 17 Mar 2026 07:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Infrared Cooktop Safety Tips: घरेलू गैस सिलेंडर और इंडक्शन की किल्लत की वजह से इन दिनों बाजार में इंफ्रारेड कुकटॉप का डिमांड बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं या खरीदने को सोच रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए काफी काम की हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Amar Ujala
Infrared Cooktop Surface Burn Risk: इन दिनों देशभर में लोग सिलेंडर की किल्लत से परेशान हैं। ऐसे में कुछ लोग इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे हैं, मगर बाजार में इसकी भी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे संकट के समय में 'इंफ्रारेड कुकटॉप' एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है और इसकी डिमांड अचानक बहुत बढ़ गई है।

बहुत से लोग जो इंडक्शन नहीं खरीद पा रहे हैं, वे अब इंफ्रारेड कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर सुविधा के साथ-साथ सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है। अक्सर लोग इंफ्रारेड कुकटॉप को इंडक्शन जैसा ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों की तकनीक में जमीन-आसमान का अंतर है। सबसे बड़ी सावधानी इसके 'हीटिंग पैनल' को लेकर है। 

इंडक्शन चूल्हा सिर्फ बर्तन को गर्म करता है और उसकी सतह ठंडी रहती है, लेकिन इंफ्रारेड कुकटॉप का बेस सीधे गर्म होता है। ऐसे में अगर कोई अनजाने में इसके बेस पर हाथ रख दे, तो उसका हाथ बुरी तरह जल सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इसका इस्तेमाल करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
सतह को छूने की गलती पड़ सकती है भारी
  • इंफ्रारेड कुकटॉप "हैलोजन हीटिंग" तकनीक पर काम करता है, जिससे इसकी कांच वाली सतह आग की तरह लाल और गर्म हो जाती है।
  • इंडक्शन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड की वजह से सतह ठंडी रहती है, लेकिन इंफ्रारेड का पैनल खाना बनाने के बाद भी काफी देर तक गर्म रहता है।
  • छोटे बच्चों वाले घरों में इसे ऊंचे स्थान पर रखें और स्विच ऑफ करने के कम से कम 20 मिनट बाद ही इसे साफ करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
बर्तनों के चुनाव और प्लेसमेंट में सावधानी
  • हालांकि इंफ्रारेड पर हर तरह के बर्तन काम करते हैं, लेकिन पतले प्लास्टिक या कांच के कमजोर बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें।
  • बहुत भारी बर्तन को जोर से सतह पर न रखें, क्योंकि इससे ऊपर का सिरैमिक ग्लास टूट सकता है।
  • हमेशा फ्लैट बेस (सपाट तल) वाले बर्तनों का ही उपयोग करें ताकि गर्मी का समान वितरण हो और कुकटॉप के सेंसर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
 
ये भी पढ़ें- IRCTC ने लॉन्च किया अमेजिंग केरल टूर पैकेज, रहने खाने से लेकर सभी जरूरी चीजों की होगी व्यवस्था

4 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
पानी और नमी से बचाएं इलेक्ट्रॉनिक पैनल
  • खाना बनाते समय अगर दाल या दूध उबलकर कुकटॉप की सतह पर गिर जाए, तो उसे तुरंत गीले कपड़े से साफ करने की कोशिश न करें।
  • गर्म कांच पर ठंडा पानी गिरने से वह चटक सकता है। इसके अलावा इसके टच कंट्रोल पैनल और वेंटिलेशन छेद में पानी न जाने दें।
  • अगर अंदर के सर्किट में नमी पहुंच जाती है, तो शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, जो डिवाइस को स्थायी रूप से खराब कर सकता है।
 
ये भी पढ़ें- Laptop Maintenance: परेशान करने लगा है पुराना लैपटॉप? बिना पैसे खर्च किए उसे नया जैसा तेज बनाने के टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
सही इस्तेमाल ही है सुरक्षा
  • इंफ्रारेड कुकटॉप गैस सिलेंडर का एक शानदार और किफायती विकल्प हो सकता है, बशर्ते आप इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।
  • उपयोग के बाद इसे हमेशा मेन स्विच से बंद करें और 'कूलिंग फैन' के रुकने का इंतजार करें।
  • आज की आधुनिक रसोई में तकनीक का लाभ तभी है जब हम उसके साथ जुड़ी सावधानियों को समझें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें