IRCTC Kerala Package Full Details: अगर आप कहीं पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने केरल का आकर्षक टूर पैकेज पेश किया है। इस टूर पैकेज का नाम Amazing Kerala है। यह पैकेज खास तौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में केरल की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं। इस टूर पैकेज की अवधि कुल 6 रात और 7 दिन की है। इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपकी सुविधाओं को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।