What To Do If Train Ticket Is Lost: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। यह रेल नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक बहुत बड़ा योगदान है। भारतीय रेलवे सफर के लिए काफी सुविधाजनक और सुरक्षित साधन है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार ट्रेन में यात्रा करने से पहले यात्रियों का ट्रेन टिकट खो जाता है। ऐसे में सवाल है कि ट्रेन में सफर करने से पहले अगर टिकट खो जाए। ऐसी स्थिति में क्या करें?