फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन टिकट पर लिखे RAC का क्या होता है मतलब? अगर नहीं पता तो जान लीजिए आज

Tue, 07 Jan 2025 10:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है जो कि देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा भी दी जाती है। किन्हीं और साधानों की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं।

यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना जरूरी होता है। बिना ट्रेन टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन टिकट बुक करने के बाद उस पर RAC लिखा आता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
कई यात्रियों को RAC के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में टिकट बुक करने के बाद उस पर RAC लिखे आने से वे काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
RAC का मतलब रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (Reservation Against Cancellation) होता है। आरएसी में आपको ट्रेन में साइड की लोअर बर्थ पूरी नहीं बल्कि आधी मिलती है। इस सीट को आरएसी वाले दो लोग आपस में शेयर करते हैं। 

Indian Railways: भारतीय रेलवे में अलग-अलग रंग के डिब्बों का क्या होता है मतलब? जानिए यहां

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत आप ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टीटीई के पास जाकर अपने गंतव्य स्थान तक का टिकट बनवाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
प्लेटफॉर्म टिकट इस बारे में पुष्टि करता है कि आप किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में हर रोज करीब 22,593 ट्रेनों को संचालित किया जाता है।

PM Vidyalakshmi Yojana: गरीब छात्रों को पढ़ाई करने के लिए सरकार दे रही 10 लाख रुपये तक का लोन, जानिए स्कीम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें