फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय ट्रेनों के जनरल कोच में कितने यात्री कर सकते हैं सफर? जानिए यहां

Thu, 24 Jul 2025 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्लीपर और एसी की तुलना में जनरल कोच में सफर करने का किराया भी काफी कम होता है। हालांकि, कई बार जनरल कोच में सफर करना काफी मुश्किल भरा होता है। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर खड़ी होती है वैसे ही जनरल कोच में घुसने की होड़ लग जाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय ट्रेनों में कई तरह के कोच होते हैं जैसे फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, जनरल आदि। हालांकि, ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ जनरल कोच में होती है। जनरल कोच उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होता है, जो कम पैसे में सफर करना चाहते हैं। जनरल कोच की खास बात यह है कि इसमें आप बिना आरक्षण के यात्रा कर सकते हैं। स्लीपर और एसी की तुलना में जनरल कोच में सफर करने का किराया भी काफी कम होता है। हालांकि, कई बार जनरल कोच में सफर करना काफी मुश्किल भरा होता है। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आकर खड़ी होती है वैसे ही जनरल कोच में घुसने की होड़ लग जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
कई बार तो भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि लोगों को ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय ट्रेनों के जनरल कोच में कितने यात्री सफर कर सकते हैं? इसको लेकर क्या लिमिट तय की गई है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे ने आधिकारिक तौर पर जनरल कोच में कितने यात्री सफर कर सकते हैं? इसको लेकर कोई लिमिट तय नहीं की है। हालांकि, जनरल कोच को इस तरह से डिजाइन किया जाता है ताकि इसमें से ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर कर सकें। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रेलवे ने जनरल कोच में 90 से 100 यात्रियों के सफर करने की क्षमता को तय कर रखा है। हालांकि, त्योहारों या खास मौके पर जनरल कोच में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
कई बार जनरल कोच में 200 से 250 यात्री सफर करते हैं। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कई रूट्स की ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच को जोड़ा जाता है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें