Aadhaar Card Name Update Process In Hindi: हमारे पास कई डॉक्यूमेंट हैं जिनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी जरूरत हमें लगभग हर एक काम में पड़ती है। इसलिए अगर ये दस्तावेज न हो तो हमारे कई काम तक अटक सकते हैं। जैसे, आज के समय में आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेजों में आता है। अगर आपके पास ये नहीं है तो आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं। यही नहीं अगर आधार कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है तो भी आपके काम रूक सकते हैं।
दरअसल, आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। ऐसे में अगर किसी के आधार में नाम, जन्मतिथि, पता गलत है या मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो फिर आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे, आधार में नाम गलत होने पर काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका नाम गलत प्रिंट हुआ है तो आप इसे तुरंत ठीक करवा लें। आधार में नाम ठीक करवाने का तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...