Indian Railways: यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय रेलवे ने देश के हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन को बना रखा है ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने की ट्रेन आसानी से मिल सके। भारतीय ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बुक करना अनिवार्य है। इस कारण कई यात्री काफी पहले ही टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में एन मौके पर ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन चलने से कुछ घंटो पहले भी उसमें अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।