फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: सरकार इन महिलाओं को देती है 2 हजार रुपये, जानें क्या आपको मिलेंगे या नहीं

Fri, 29 Nov 2024 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी एक महिला हैं या आपके परिवार में कोई महिला है तो आप आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है गृह लक्ष्मी योजना? - फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान होता है तो किसी योजना के अंदर कोई सामान दिया जाता है जबकि, किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। जैसे, एक योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ दिया जाता है और इस योजना का लाभ गृह लक्ष्मी योजना है। अगर आप भी एक महिला हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको हर महीने 2 हजार रुपये मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है गृह लक्ष्मी योजना? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के बारे में जान लें
  • दरअसल, इस योजना का नाम गृह लक्ष्मी योजना है जिसे कर्नाटक सरकार चलाती है। अगर आप प्रदेश की महिला निवासी हैं तो आपको हर महीने 2 हजार रुपये का लाभ देने का प्रावधान है। सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के लिए इस योजना को चलाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है गृह लक्ष्मी योजना? - फोटो : Adobe Stock
कौन सी महिलाएं पात्र हैं?
  • जो महिलाएं इस गृह लक्ष्मी योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहती हैं उन्हें पहले ये जानना होगा कि क्या वे इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। इस योजना की पात्रता सूची के मुताबिक, सिर्फ वे महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं जो एपीएल या बीपीएल श्रेणी परिवार से आती हैं।

4 of 5
क्या है गृह लक्ष्मी योजना? - फोटो : Adobe Stock
आवेदन का तरीका और लाभ ये है:-
  • जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sevasindhugs1.karnataka.gov.in/gl-sp/ पर जाना है
  • फिर यहां पर आप अपनी जानकारी भरकर और आगे का प्रोसेस फॉलो कर आवेदन कर सकती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है गृह लक्ष्मी योजना? - फोटो : Adobe Stock
  • आप जब इस योजना से जुड़ जाती हैं तो इसके बाद आपको हर महीने 2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस हिसाब से आपको सालाना 24 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार इस पैसे को लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें