Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। इस कारण भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देश के हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं ताकि उन्हें आसानी से कहीं पर आने जाने के लिए ट्रेन मिल सके।
भारतीय रेलवे सफर करने के लिए काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इस कारण किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की अपेक्षा लोग ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। ट्रेनो में सफर करते समय अक्सर देखने को मिलता है कि किसी दूसरी ट्रेनों को पास कराने के लिए पहली ट्रेन को रोक दिया जाता है।