फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: क्या ट्रेन में बच्चों का भी लगता है किराया? आखिर क्या कहता है नियम? यहां जानें

Wed, 18 Sep 2024 05:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में बच्चों का किराया कितना लगता है? - फोटो : Amar Ujala
Train Ticket Rules For Kids: भारतीय ट्रेन में अगर आपको सफर करना है तो इसके लिए आपके पास टिकट होना जरूरी है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से टिकट खरीद सकते हैं। आप नॉन एसी से लेकर एसी क्लास तक चुन सकते हैं और एक आरामदायक सफर कर सकते हैं। ट्रेन में कई अन्य तरह की सुविधाएं भी होती हैं जिसमें खानपान, शौचालय का होना आदि शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय रेलवे ने यात्रियों को लेकर कई तरह के नियम बनाए हैं और इन्हीं में से एक नियम है बच्चों के टिकट से जुड़ा हुआ। दरअसल, क्या आप जानते हैं कि कितने साल तक के बच्चों का ट्रेन टिकट लगता है? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में बच्चों का किराया कितना लगता है? - फोटो : AdobeStock
पहले ये जानिए
  • दरअसल, अगर आपको अपने बच्चे को भारतीय ट्रेन से सफर करवाना है तो यहां जान लें कि इसमें तीन तरीके हैं। पहला ये कि कुछ वर्ष तक के बच्चे मुफ्त सफर करते हैं, दूसरा उम्र की तय लिमिट के बाद हाफ टिकट लगता है और तीसरा ये कि एक तय उम्र के बाद बच्चे का फुल टिकट लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में बच्चों का किराया कितना लगता है? - फोटो : AdobeStock
कौन बच्चे कर सकते हैं मुफ्त सफर?
  • भारतीय रेलवे का जो टिकट को लेकर नियम है उसमें बच्चों से जुड़े नियम भी हैं। इसमें अगर आपके बच्चे की उम्र एक साल से लेकर चार साल के बीच है तो आपको अपने बच्चे का टिकट नहीं लेना होता है यानी अलग से रिजर्वेशन नहीं करना होता है। ऐसे में आपका बच्चा मुफ्त में ट्रेन में सफर कर सकता है।

4 of 5
ट्रेन में बच्चों का किराया कितना लगता है? - फोटो : AdobeStock
इन बच्चों का लगता है हाफ टिकट
  • जिस तरह से बसों में व्यवस्था होती है कि आप अपने बच्चों का हाफ टिकट ले सकते हैं। ठीक ऐसे ही भारतीय ट्रेन में ये सुविधा होती है। अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 12 साल के बीच है और आप उसके लिए अलग से सीट नहीं चाहते हैं, तो फिर आपको अपने बच्चे की हाफ ट्रेन टिकट लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में बच्चों का किराया कितना लगता है? - फोटो : AdobeStock
फुल टिकट किन बच्चों का लगता है?
  • अगर आप अपने बच्चे को लेकर ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कितनी उम्र के बच्चों का और कब टिकट लगता है। दरअसल, अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 12 साल के बीच है और आप उसके लिए अलग से सीट चाहते हैं तो आपको अपने बच्चे के लिए फुल ट्रेन टिकट लेना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें