फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी कंफर्म ट्रेन टिकट, भारतीय रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें

Thu, 13 Apr 2023 04:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Summer Special Train 2023 - फोटो : Istock
Summer Special Train 2023: गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म सीट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। कई लोग घर जाने के लिए भारतीय रेलवे में सफर करते हैं, तो कई बार लोग किसी खास जगह पर घूमने के लिए काफी पहले ही ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिलती है। गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। इस सीजन में तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना भी कोई आसान काम नहीं होता। ऐसे में गर्मियों के सीजन में भारी भीड़-भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि गर्मियों के सीजन में विशाखापत्तनम और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Summer Special Train 2023 - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशाखापट्टनम से वाराणसी के लिए गंगा पुष्करालु के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को चलेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Summer Special Train 2023 - फोटो : Istock
वहीं वापसी के लिए ये ट्रेनें 20 अप्रैल और 27 अप्रैल को चलेंगी। यह स्पेशल ट्रेन मई में पांच दिन और 4 दिन चलेंगी। वहीं जून के महीने में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए। 

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी कंफर्म ट्रेन टिकट, भारतीय रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें

4 of 5
Summer Special Train 2023 - फोटो : Istock
विशाखापट्टनम से वाराणसी और वापसी के लिए कुल 11 जोड़ी ट्रेनों को संचालित किया जाएगा। ऐसे में अगर आप गर्मी के सीजन में वाराणसी जाने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करके इस ट्रेन में अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Summer Special Train 2023 - फोटो : Istock
गर्मियों के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे इस बार कुल 217 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें