यात्रियों की सुविधा और उनके सफर को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय रेलवे में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती है। कई बार देखने को मिलता है कि स्लीपर क्लास में सफर करते समय लोगों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वो काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं और आपको उसमें सफर करते हुए अच्छा नहीं लग रहा है। इस स्थिति में आप चलती ट्रेन में अपनी क्लास को अपग्रेड कराकर थर्ड एसी में सीट को बुक करा सकते हैं।