फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली-छठ पर नहीं मिल रहा घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट, तो ऐसे कर सकते हैं सफर

Tue, 07 Nov 2023 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रेन में सफर के दौरान आपको आरामदायक सीटें, एसी, खानपान  की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी रहती है। इसलिए ही ट्रेन का सफर लोगों को ज्यादा पसंद आता है। पर अगर आप त्योहारों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली और छठ जैसे त्योहार पर लोग पहले ही ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं। पर आप चिंता मत करिए क्योंकि अगर आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं है, तब भी आप रेलवे के एक नियम के मुताबिक ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। जी हां, तो चलिए जानते हैं रेलवे के इस नियम के बारे में और जानते हैं कि आप कैसे बिना कंफर्म टिकट के रेल से यात्रा कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
  • दरअसल, ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपके पास कंफर्म टिकट होना चाहिए। वहीं, भारतीय रेलवे के एक नियम के मुताबिक, अगर आपके पास कंफर्म टिकट की जगह वेटिंग टिकट है, तो ऐसे में आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • बस यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके पास जो वेटिंग टिकट हो, वो विंडों से लिया हुआ हो न कि ऑनलाइन वाला वेटिंग टिकट। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि आप विंडो वाले वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं और ऑनलाइन बुक किए वाले वेटिंग टिकट पर नहीं।

4 of 5
IRCTC: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
टीटीई भी नहीं कर सकता मना
  • ऐसे में अगर इस दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने के लिए आपके पास विंडों से लिया हुआ वेटिंग ट्रेन टिकट है, तो आपको यात्रा करने से टीटीई भी नहीं रोक सकता। वहीं, अगर ट्रेन में कोई सीट खाली बचती है, तो आप टीटीई से बोलकर उस सीट पर बैठकर यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC: बिना कंफर्म ट्रेन टिकट कैसे यात्रा कर सकते हैं? - फोटो : istock
ले सकते हैं रिफंड
  • अगर आपके पास ऑनलाइन बुक किया हुआ वेटिंग ट्रेन टिकट है, तो आप इससे यात्रा तो नहीं कर सकते क्योंकि ये मान्य नही होता। पर आप इसका रिफंड ले सकते हैं। आप इसे कैंसिल करवाकर अपने पैसे वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें