फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर गुम हो जाए ट्रेन टिकट तो क्या कर पाएंगे यात्रा? यहां जानें नियम

Mon, 26 Jun 2023 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट गुम होने पर कैसे कर सकते हैं यात्रा? - फोटो : iStock
Indian Railways Ticket Rules: अगर आप देखेंगे, तो पाएंगे कि भारतीय ट्रेन रोजाना काफी संख्या में यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ती है। ट्रेन में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- खानपान, एसी, कंफर्ट सीट और शौचालय की व्यवस्था आदि। वहीं, अब लोग ज्यादातर ऑनलाइन ही ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी टिकट काउंटर से काफी लोग टिकट लेते हैं। ऐसे में सोचिए कि अगर आपकी ट्रेन टिकट कहीं गुम हो जाए, तो फिर आप यात्रा कैसे करेंगे? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट गुम होने पर कैसे कर सकते हैं यात्रा? - फोटो : istock
  • दरअसल, आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान अगर आपका टिकट गुम हो जाता है, तो भी आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे का एक नियम है, जिसके तहत आप ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट गुम होने पर कैसे कर सकते हैं यात्रा? - फोटो : istock
जुर्माने के साथ नया टिकट
  • आपका टिकट गुम होने की स्थिति में आपको नया टिकट लेना होता है और इस पर आपको 50 रुपये जुर्माना भी देना होता है। इसके बाद आप यात्रा कर सकते हैं। यहां पर ये जान लीजिए कि अगर आप सोच रहे हैं कि नया टिकट तो लेना पड़ा और जुर्माना भी देना पड़ा, तो समझिए कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो नियम के तहत आपको 50 रुपये नहीं बल्कि, इससे ज्यादा जुर्माना देना पड़ता है क्योंकि अगर टीटीई आपको बिना टिकट पकड़ता है, तो आप ट्रेन में बिना टिकट सफर करने की श्रेणी में आते हैं।

4 of 5
ट्रेन टिकट गुम होने पर कैसे कर सकते हैं यात्रा? - फोटो : istock
ऐसे ले सकते हैं नया टिकट
  • आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और आपका टिकट कहीं गुम हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले टीटई से मिलना है और उन्हें पूरी बात बतानी होती है। इसके बाद टीटीई आपको 50 रुपये जुर्माने के साथ नया टिकट जारी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट गुम होने पर कैसे कर सकते हैं यात्रा? - फोटो : istock
  • इस दौरान जब आप नया टिकट बनवा रहे हैं, तो आप चाहें तो अपना गंतव्य स्टेशन तक बदल सकते हैं। जैसे- अगर आपका पहले वाला टिकट दिल्ली से बनारस का था, तो अब आप नया टिकट दिल्ली से कानपुर या बनारस से आगे का भी बनवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें