फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें: अगर की ये गलतियां, तो दिक्कत होना तय

Mon, 28 Oct 2024 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन में खानपान से लेकर शौचालय की व्यवस्था और आरामदायक सीट के अलावा एसी तक की सुविधा होती है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways Rules: जब भी बात सफर पर जाने की आती है तो एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय रेलवे से यात्रा करते हुए नजर आते हैं। इसके अपने कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है जिसे आप टिकट काउंटर से या फिर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जब आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अगर नहीं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर आप ये नहीं जानते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से नियम या बातें हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
जरूर जान लें ये नियम:-

पहला नियम
  • ट्रेन से यात्रा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी दूसरे यात्री को परेशानी न हो। जैसे, अगर आप कॉल पर किसी से तेज आवाज में बात करते हैं या फिर मोबाइल पर स्पीकर पर गाना सुनते हैं आदि और इससे किसी दूसरे यात्री को दिक्कत होती है, तो ऐसे में आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें और हमेशा गाना स्पीकर में न सुनें और न ही तेज आवाज में कॉल पर बात करें।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock
दूसरा नियम
  • अब जब भी भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं या करने वाले हैं तो आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि वे कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप साथ लेकर यात्रा नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपके ऊपर ऊचित कार्रवाई हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है आदि।

4 of 5
ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, कई सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं। इसमें ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ, बदबुदार वस्तुएं, गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव आदि शामिल हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, इसलिए ऐसी गलती न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock
तीसरा नियम
  • ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को ये जरूर पता होना चाहिए कि वे अपने साथ कितने किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। ऐसा इसलिए अगर आपके पास तय किलोग्राम से ज्यादा वजन का सामान होता है तो आपको इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। ट्रेन में आप अपने साथ 40 से 70 किलोग्राम वजन का सामान ले जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें