फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ध्यान दें कहीं आपकी न अटक जाए 19वीं किस्त, इसलिए आज ही करवा लें ये काम

Mon, 28 Oct 2024 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक पीएम किसान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने पड़ते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके तहत जरूरतमंदों और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको भी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार अब अगली बारी 19वीं किस्त की है और अगर आपको ये लाभ लेना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें करवाना जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने पड़ते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको 18वीं किस्त का लाभ मिला होगा। 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी हुई और हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। वहीं, 19वीं किस्त आने के अगले 4 महीने जनवरी में पूरे हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 19वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने पड़ते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं वे काम जो करवाने जरूरी हैं:-

नंबर 1
  • आप अगर चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल जाए और आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को समय रहते जरूर करवा लें।

4 of 5
किसानों को किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने पड़ते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपने अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं। यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आप ओटीपी के जरिए ये काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने पड़ते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • किस्त का लाभ लेने के लिए दूसरा काम जो करवाना है वो है भू-सत्यापन। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते इस काम को करवा लें ताकि आपको किस्त का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें