फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्डिंग स्टेशन से ही चढ़ना होगा ट्रेन में! नहीं चढ़े तो वेटिंग वालों को तुरंत मिलेगी आपकी खाली बर्थ

Fri, 06 Feb 2026 01:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे अपने नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसके अंतर्गत अब आपको वहीं से ट्रेन में चढ़ना होगा, जहां से आपने कंफर्म टिकट की बुकिंग की है। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नियमों को बना रखा है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे अक्सर कई नियमों में बदलाव भी करता रहता है। इसी कड़ी में अब एक नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत यदि कोई यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं होता है, तो उसकी सीट को खाली मान लिया जाएगा। जैसे ही ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन से आगे बढ़ेगी और संबंधित सीट पर यात्री अगर मौजूद नहीं होता है तो इस स्थिति में टीटीई उसका अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेगा। इस नए नियमों के तहत सीटों का दुरुपयोग रुकेगा और वास्तविक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
नई व्यवस्था के तहत टिकट चेकिंग के दौरान अगर यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं मिलता है, तो टीटीई अपने हैंडहेल्ड डिवाइस में नॉट टर्न अप की एंट्री करेगा। यह एंट्री इस बात का संकेत देगी कि यात्री ने बोर्डिंग नहीं की है। इस जानकारी को जैसे ही सिस्टम में दर्ज किया जाएगा। 

Home Construction Tips: सरिया, ईंट खरीदने से लेकर ठेकेदार चुनने तक, घर बनवाते समय ऐसे बचा सकते हैं लाखों रुपये
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति वह सीट तत्काल खाली हो जाएगी और टीटीई के पास उसे रोक कर रखने का कोई अधिकार नहीं रहेगा। इसका फायदा वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को मिलने वाला है। जैसे ही कोई सीट खाल होगी, रेलवे का सॉफ्टवेयर अपने आप अगली वेटिंग या आरएसी सूची में मौजूद यात्री को वह बर्थ आवंटित कर देगा। 

RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं देना होगा पूरा किराया? संसद की समिति ने की बड़ी सिफारिश

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
सीट अलॉट होते ही यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन संदेश भेजा जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस नई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तकनीकी स्तर पर बड़े बदलावों के निर्देश दे दिए हैं। यह अपडेट जैसे ही पूरा हो जाएगा, इस नए नियम को चरणबद्ध तरीके से देशभर की ट्रेनों में लागू किया जाएगा।

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह नियम न केवल खाली सीटों के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगा, बल्कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया पर यात्रियों का भरोसा भी बढ़ाएगा। समय पर यात्रा न करने वाले यात्रियों के कारण जो सीटें बेकार चली जाती थीं, अब उनका सही तरीके से उपयोग हो सकेगा।

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें