फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में करा सकते हैं कंफर्म सीट की बुकिंग, जानें क्या है नियम

Fri, 16 Sep 2022 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Rule For Seat Reservation After Chart Preparation - फोटो : Istock
Indian Railways: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। इंडियन रेलवे का विशाल नेटवर्क पूरे देश भर में फैला है। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में भारतीय रेलवे समय समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। हालांकि, रेल यात्रा करने से पहले आपको ट्रेन टिकट बुक कराना जरूरी है। ऐसे में कई यात्री सफर करने से काफी पहले ही अपने टिकटों की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई बार यात्रियों को इमरजेंसी में सफर करना पड़ जाता है। ऐसे में इंडियन रेलवे यात्रियों को तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से यात्री ट्रेन में सफर करने से एक दिन पहले ही अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इस बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप चार्ट तैयार होने के बाद अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा सकते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Rule For Seat Reservation After Chart Preparation - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे ने चार्ट तैयार होने के बाद टिकट बुकिंग कराने को लेकर एक खास नियम बना रखा है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको इस नियम के बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Rule For Seat Reservation After Chart Preparation - फोटो : Istock
चार्ट तैयार होने के बाद टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने स्टेशनों पर करंट टिकट काउंटर को खोल रखा है। इसके अंतर्गत चार्ट तैयार होने के बाद ट्रेनों में जो सीटें खाली हो जाती हैं। उसे करंट टिकट काउंटर के जरिए फिल किया जाता है। 

4 of 5
Indian Railways Rule For Seat Reservation After Chart Preparation - फोटो : Istock
इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से उठाया जा सकता है। अगर ट्रेन के चार्ट तैयार होने के बाद आप उसमें अपने सीट की बुकिंग कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Rule For Seat Reservation After Chart Preparation - फोटो : Istock
इसके लिए आपको करंट टिकट काउंटर पर जाकर रिजर्वेशन फॉर्म को भरना है। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद उसे काउंटर पर बैठे क्लर्क को दें। अगर ट्रेन में सीटें खाली हुईं। ऐसे में आपको उस ट्रेन में चार्ट तैयार होने के बाद भी रिजर्वेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें