फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Pump Yojana: किसानों के खेतों में लग रहे हैं सोलर पंप, आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Fri, 16 Sep 2022 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana - फोटो : Istock
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana: देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आज भी खेतों की सिंचाई करने लिए डीजल पर चलने वाले इंजनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई करने पर किसानों का काफी ज्यादा पैसा डीजल को खरीदने में खर्च हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है। इस स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। ऐसे में इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश में रहने वाले किसान ही उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ पाकर किसान अपने खेतों की सिंचाई सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप से कर सकते हैं। राज्य में रहने वाले कई किसान सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन करते समय आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।  
विज्ञापन

2 of 5
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana - फोटो : Istock
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत उन क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पर बिजली का विकास नहीं हुआ है। इस स्कीम के तहत किसानों को काफी अच्छी सब्सिडी पर राज्य सरकार द्वारा सोलर पंप मुहैया कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana - फोटो : Istock
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको नवीन आवेदन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

4 of 5
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। इस प्रोसेस को करने के बाद सभी स्टेप्स को फॉलो करके सबमिट के विकल्प का चयन करें। इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana - फोटो : Istock
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, खेती योग्य भूमि के कागजात, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें