फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 4 नहीं 8 घंटे पहले तैयार होगा रेलवे का चार्ट, जानें रेलवे का नया नियम

Sun, 06 Jul 2025 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक ट्रेन में कंफर्मेशन चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार होता था।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
देश में भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय ट्रेनें यात्रा का काफी सुविधाजनक, किफायती और भरोसेमंद विकल्प हैं। इसी वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है। ये ट्रेनें देश के हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक ट्रेन में कंफर्मेशन चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार होता था। इससे खासकर उन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिनका टिकट वेटिंग लिस्ट में था और ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तक उन्हें इस बारे में पता नहीं होता था कि टिकट कंफर्म हुई या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस दौरान उन्हें काफी असमंजस भरी स्थिति में रहना पड़ता था। हालांकि, ट्रेन के 4 घंटे पहले चार्ट तैयार होने के बाद जब उन्हें पता चलता कि ट्रेन टिकट कंफर्म हो गई है तो उन्हें तुरंत स्टेशन पर जाने की तैयारी करनी पड़ती। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चार्ट तैयार होने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले चार्ट तैयार होगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। अगर किसी ट्रेन के रवाना होने का समय दोपहर के 2 बजे का है तो इस स्थिति में ट्रेन का कंफर्मेशन चार्ट सुबह 6 बजे बन जाएगा। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी फायदा होगा। अगर किसी यात्री का टिकट कंफर्म नहीं होता है तो उसे इस बारे में पहले पता चल जाएगा और वह गंतव्य स्थान तक जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेगा। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे का यह नियम AC फर्स्ट, AC सेकेंड और थर्ड, स्लीपर आदि सभी श्रेणियों की ट्रेनों पर लागू होगा। इसके अलावा तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन का फैसला भी 1 जुलाई से लागू हो चुका है।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें