फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिवाली-छठ पूजा पर मिलेगी कंफर्म टिकट! रेलवे चला रहा ये ट्रेनें, यहां देखें अपने रूट की ट्रेन

Tue, 23 Sep 2025 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Puja Special Trains: इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत खासतौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways Puja Special Trains: त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन में बड़ी मात्रा में लोग दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से अपने घरों पर जाते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। दिवाली और छठ पूजा आने से कुछ महीनों पहले कई ट्रेनों की टिकटें कंफर्म हो जाती हैं। इस कारण इन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर भी काफी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाना चाहते हैं लेकिन आपको ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों का चला रहा है।

इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत खासतौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है। आइए देखते हैं इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट को -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
गोरखपुर - धनबाद
ट्रेन संख्या 03678, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 1 दिसंबर, समय 15:30 बजे (सोमवार)

पटना - एरणाकुलम
ट्रेन संख्या 06086, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 1 दिसंबर, समय 23:45 बजे (सोमवार)

धनबाद - कोयम्बटूर
ट्रेन संख्या 06064 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 1 दिसंबर , समय 06:00 बजे (सोमवार)

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
नाहरलगुन - चर्लपल्ली
ट्रेन संख्या 07047, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 2 दिसंबर, समय 13:00 बजे (मंगलवार)

सांतरागाछि - अजमेर
ट्रेन संख्या 08611 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 24 नवंबर, समय 19:55 बजे (मंगलवार)

अगरतला-चर्लपल्ली
ट्रेन संख्या 07029, 10 फेरे, 22 सितम्बर से 28 नवंबर, समय 06:20 बजे (शुक्रवार)

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
काचीगुड़ा - मदुरै
ट्रेन संख्या 07191 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 20 अक्तूबर , समय 20:30 बजे (सोमवार)

कोल्लम-हैदराबाद
ट्रेन संख्या 07194 , 10 फेरे , 22 सितम्बर से 1 दिसंबर , समय 10:45 बजे (सोमवार)

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय रेलवे ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए भारतीय रेलवे ने कैप्शन में लिखा - "सफर हो सहज, त्योहार हो उल्लास से भरपूर।" ये सभी पूजा स्पेशल ट्रेनें हैं।
 

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें