फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन है लेट, तो स्टेशन पर रात बिताने की बजाए खर्च करें 20 रुपये, मिलेंगी होटल जैसी सुविधाएं

Sun, 19 Feb 2023 12:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Retiring Room - फोटो : Istock
Indian Railways Retiring Room: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई शानदार नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक बनाना है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते किन्हीं दूसरे साधनों की बजाए लोग भारतीय रेलवे में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को कई बार काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर सर्दी का मौसम है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रुके रुके काफी ठंड का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे की एक शानदार सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत भारतीय रेलवे ट्रेन लेट होने पर आपको स्टेशन पर रुकने के लिए शानदार सुविधा उपलब्ध कराता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Retiring Room - फोटो : Istock
इसके लिए यात्रियों को ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है। आप 20 से लेकर 50 रुपये खर्च करके इस शानदार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब बात है कि लोग जानकारी के अभाव में रेलवे द्वारा मिलने वाली इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। 

IRCTC Tour Package: वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए IRCTC लाया है यह शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Retiring Room - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे की इस सुविधा के अंतर्गत आप ट्रेन लेट होने की स्थिति में 20 से लेकर 50 रुपये खर्च करके रिटायरिंग रूम आसानी से खरीद सकते हैं। रिटायरिंग रूम में रुकने पर आपको कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। 

4 of 5
Indian Railways Retiring Room - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रिटायरिंग रूम की सुविधा उन्हीं यात्रियों को मिलती है, जिनके पास कंफर्म या आरएसी टिकट है। ट्रेन लेट होने की स्थिति में यात्री 24 या 48 घंटे रिटायरिंग रूम में रुक सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Retiring Room - फोटो : Istock
इस सुविधा को लेने के लिए आपको मात्र 20 से 40 रुपये का भुगतान करना होता है। इसके अलावा आपको डोरमेट्री के लिए अलग से 10 रुपये का भुगतान करना होता है।

Business Idea: यह बिजनेस बना सकता है आपको कम समय में लखपति, ऐसे करें शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें