Valentine’s Day Fraud Alert: जनवरी का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है, जिसके बाद फरवरी का महीना शुरु होगा जिसे लोग प्यार के महीने के तौर पर भी देखते हैं। इसके पीछे का कारण है वैलेंटाइन वीक, जिसे लोग और खासतौर पर युवा अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं। इस पूरे हफ्ते में अलग-अलग दिन जैसे- चॉकलेट डे, टेडी डे और रोज डे जैसे दिन मनाए जाते हैं। वहीं, वैलेंटाइन डे वाले दिन लोग अपने प्यार की तलाश में रहते हैं और आज के समय में ये तलाश ऑनलाइन पर काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक के मौके पर अपने प्यार को ऑनलाइन तलाश रहे हैं, तो जनाब आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है और आपकी मेहनत की कमाई को कोई उड़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इससे बचने के लिए कौन सी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...