फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में रात के समय कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम

Mon, 06 Jan 2025 06:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Night Travel Rules: अगर आप भी ट्रेन में रात के समय सफर करते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Night Travel Rules: भारतीय रेलवे सफर का काफी सुविधाजनक साधन है। कम किराये और सुविधाजनक होने की वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है।

ट्रेनों का किराया भी काफी किफायती होता है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अगर आप भी ट्रेन में रात के समय सफर करते हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रात 10 बजे के बाद टीटीई नहीं कर सकता है आपका टिकट चेक

अक्सर कई बार यात्री इस बात की शिकायत करते हैं कि रात के समय टीटीई उन्हें जगाकर टिकट चेक करता है। इससे उनकी नींद खराब हो जाती है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास नियम बना रखा है।

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इस नियम के अंतर्गत टीटीई रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टिकट चेक नहीं कर सकता है। हालांकि, यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता है जो रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे हैं, टीटीई के पास उन लोगों के टिकट को चेक करने की अनुमति होती है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रात 10 बजे के बाद मोबाइल पर बिना ईयरफोन के गाना सुनना या वीडियो देखना

अगर आप ट्रेन में सफर करते समय रात 10 बजे के बाद बिना ईयरफोन के मोबाइल पर गाना सुनते हैं या वीडियो देखते हैं तो इससे साथ में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा आप रात के समय तेज आवाज में बातचीत भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने पर अगर साथी यात्री इसकी शिकायत दर्ज कराता है तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें