जनवरी का महीना चल रहा है। दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले समय में सर्दियों के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोग इस कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए कई उपाय अपना रहे हैं। कई लोग कमरे में गर्माहट बनाए रखने के लिए रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं कई लोग पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। इस कारण हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने घर में बिजली की बचत कर सकते हैं। सोलर वॉटर हीटर एक खास तरह का उपकरण है, जो कि सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है।