ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने कहा है कि आरएसी (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से पूरा किराया वसूलना न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरा बर्थ नहीं मिलता है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में स्पष्ट किया है कि चार्ट तैयार होने के बाद भी यदि कोई यात्री आरएसी में ही रहता है और उसे केवल आधी सीट मिलती है, तो इस स्थिति में यात्री से पूरा किराया लेना ठीक नहीं है। इस पर रेलवे को यात्रियों के हित में ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई गई है।