Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे समय समय पर कई तरह के बदलाव करता रहता है। अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपको उसके कुछ नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते, तो आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। हाल ही में कुछ समय पहले रेलवे ने एक नया नियम बनाया है। लंबे समय से रेलवे के पास ऐसी शिकायतें आ रही थीं, जिनमें कई यात्री ग्रुप बनाकर ऊंची आवाजों में बात करते थे। ऐसे में दूसरे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई मर्तबा देर रात इन आवाजों से यात्रियों की नींद खराब हो जाती थी। इसके अलावा रात में लाइट जलाने और बुझाने को लेकर भी कई शिकायतें रेलवे के पास आईं। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए रेलवे ने एक नया नियम लागू किया है। इसी कड़ी मेँ आज हम आपको उसी नियम के बारे में बताने जा रहे हैं -