भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी सिलसिले में भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। ट्रेन में अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ यात्री तय की गई लिमिट से ज्यादा सामान लेकर सफर करते हैं।
रेल मंत्रालय अब लगेज नियमों को लेकर सख्ती कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए इस बारे में बताया कि रेलवे ने पहले से क्लास के आधार पर फ्री बैगेज अलाउंस तय कर रखा है। अगर कोई यात्री इससे ज्यादा सामान ले जाता है तो उसे सर चार्ज देना पड़ेगा।