फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NO PUCC NO Fuel: दिल्ली में आज से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं, जानें नए नियम के बारे में

Thu, 18 Dec 2025 06:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

No Pollution Under Control Certificate Kya Hota Hai: अगर आपकी गाड़ी की PUCC नहीं हुई है तो आपको आज यानी 18 दिसंबर 2025 से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
आप PUCC कैसे करवा सकते हैं वो यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। - फोटो : Amar Ujala
No Pollution Under Control Certificate: जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है। इसमें कई नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी है।

इसी क्रम में दिल्ली में आज से PUCC सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। अगर आपकी गाड़ी की PUCC नहीं है तो आपको दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसको लेकर सरकार ने न सिर्फ नियम जारी किया है बल्कि, इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी की PUCC (NO PUCC NO Fuel) नहीं हुई है तो आप इसे तुरंत करवा लें। आप यहां आखिरी तारीख से लेकर नए नियम के बारे में और PUCC करवाने का तरीके के बारे में भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। - फोटो : Adobe Stock
क्या है नया नियम?
  • दरअसल, अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली में अपनी गाड़ी लेकर जाते हैं और आप दिल्ली के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल लेते हैं, तो आपको बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने ये सख्त कदम उठाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। - फोटो : Adobe Stock
बस आज और कल का समय
  • अगर आपकी गाड़ी PUCC सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपके लिए आज से पेट्रोल-डीजल लेने में दिक्कत होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नया नियम दिल्ली में आज यानी 18 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है जिसके बाद आपको बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

4 of 5
दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। - फोटो : AdobeStock
कैसे करवाएं PUCC?

स्टेप 1
  • अगर आपकी गाड़ी की PUCC यानी प्रदूषण नियंत्रण (पोल्यूशन अंडर कंट्रोल) नहीं है, तो आपको अब ये करवाना अनिवार्य होगा
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पेट्रोल पंप या अन्य जगहों पर बने हुए PUCC सेंटर पर जाना होगा
  • यहां पर जाकर आपको अपनी गाड़ी की आरसी दिखानी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। - फोटो : AdobeStock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपकी आरसी से आपकी गाड़ी की जानकारी सिस्टम में फीड की जाती है
  • फिर आपकी गाड़ी की टेस्टिंग होती है यानी उसका प्रदूषण नियंत्रण चेक होता है
  • सबकुछ सही पाए जाने पर आपकी गाड़ी की PUCC कर दी जाती है जिसके लिए आपसे निर्धारित शुल्क लिया जाता है
  • इसके बाद आपको प्रदूषण नियंत्रण का सर्टिफिकेट दिया जाता है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें