फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket Booking: अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान, घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम, आईआरसीटीसी ने बताया नया तरीका

Sat, 12 Feb 2022 01:14 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान - फोटो : istock
भारत में हर दिन लाखें की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। यही वजह है कि रेलवे को भारत की जीवनी कहा जाता है। देश में आज भी एक बड़ा तबका चाहे वो अमीर हो या गरीब लंबे सफर के लिए ट्रेन को ही पसंद करता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ट्रेन के सफर को बेहद सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है। वहीं ज्यादातर लोग खासतौर पर कोरोना काल में ट्रेन की टिकट बुक कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेने लगे हैं। कई बार ऐसा होता है कि त्योहार के समय या तत्काल प्लान बनने पर रिजर्वेशन टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ट्रेन से कहीं जाना है और टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी ने आपकी इस समस्या का समाधान बताया है, जिसके जरिए आप बिना किसी परेशानी के टिकट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान - फोटो : iStock
आसान हो जाएगा टिकट बुक करना
  • त्योहार के समय या किसी अन्य इमरजेंसी में टिकट के लिए लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी समस्या हुई है तो आईआरसीटीसी ने एक एप के बारे में जानकारी दी है। इस एप के जरिए टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान - फोटो : istock
आईआरसीटीसी ने बताया नया तरीका 
  • आईआरसीटीसी ने ट्वीटर हैंडल पर टिकट बुकिंग के नए तरीके के बारे में जानकारी शेयर की गई है। ट्विटर पर आईआरसीटीसी ने लिखा है कि अगर आप टिकट बुक करने का आसान, जल्दी और सुविधाजनक तरीका खोज रहे हैं, तो IRCTC रेल कनेक्ट ऐप को तुरंत डाउनलोड करें। 

4 of 5
अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान - फोटो : iStock
आसानी से बन जाएगा काम 
  • आईआरसीटीसी ने आगे बताया कि इस ऐप से लोगों को कम समय में टिकट मिल जाया करेगा। इसके जरिए आप सिर्फ तीन चरणों में अपना टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही टिकट बुकिंग की ये सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब रेल टिकट बुक करना हुआ और आसान - फोटो : iStock
रेल कनेक्ट ऐप के फायदे
  • सबसे खास बात ये है कि रेल कनेक्ट ऐप के जरिए तीन स्टेप में टिकट बुक हो सकेगा। 
  • ये ऐप 24 घंटे सेवा में रहता है। इसके अलावा इस एप पर नोटिफिकेशन भी समय-समय पर मिलते रहते हैं। 
  • मल्टीपल पेमेंट ऑप्शन
  • ट्रेन इंक्वॉयारी और बुकिंग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें