फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways New Rule: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! चार्ट नियमों में किया गया ये प्रमुख बदलाव

Thu, 18 Dec 2025 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे ने चार्ट तैयार किए जाने के नियमों में प्रमुख बदलाव किए हैं। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways New Rules - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं और समय समय पर इन नियमों में बदलाव भी किया जाता है। इसी सिलसिले में भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार किए जाने के नए नियम को लागू कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने सभी जोनल अधिकारियों को आदेश भी जारी किया है।

इस नए नियम के लागू होने से यात्रियों को रवाना होने से पहले अपनी सीट की स्थिति पता चल जाएगी और इसी के अनुरूप वे अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो रेलवे के इस नियम के बारे में जान लेना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways New Rules - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 5:01 से दोपहर 2 बजे के बीच जो भी ट्रेनें प्रस्थान करेंगी, उनका चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तैयार हो जाएगा। अगर आपकी ट्रेन सुबह 6 बजे, 10 बजे या 1 बजे की है। इस स्थिति में आपको आपकी सीट की स्थिति एक रात पहले पता चल जाएगी। 

Winter Bike Tips: ठंड में बाइक चलाना है खतरनाक! जरूर जान लें ये बातें नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways New Rules - फोटो : AdobeStock
वहीं दोपहर 2:01 से लेकर रात 11:59 पर चलने वाली ट्रेनों का चार्ट रेलवे उनके प्रस्थान करने से 10 घंटे पहले तैयार करेगा। इसके अलावा अगर कोई ट्रेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलती है तो इस स्थिति में भी रेलवे उसका चार्ट प्रस्थान करने से 10 घंटे पहले करेगा। 

UPI: यूपीआई से आप एक दिन में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए यहां

4 of 5
Indian Railways New Rules - फोटो : AdobeStock
रेलवे के इस नए नियम से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे उन्हें काफी पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी सीट की स्थिति क्या है? अगर टिकट कंफर्म नहीं होती है तो वह यात्रा के दूसरे विकल्पों की तलाश कर सकेंगे। 

Indian Railways: क्या रेलवे पुलिस कर्मी आपके ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है? जानिए नियम और अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways New Rules - फोटो : Adobe Stock
रेलवे ने इस बारे में बताया है कि यह निर्णय देश की सभी ट्रेनों पर लागू होगा। रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि नया सिस्टम ज्यादा सुविधाजनक और पारदर्शी होगा। 

Indian Railways: क्या रेलवे पुलिस कर्मी आपके ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है? जानिए नियम और अधिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें