What is the fuel mileage of a train in india: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन की संज्ञा भी दी जाती है। रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
हम में से अधिकतर लोग गाड़ियों के माइलेज के बारे में जरूर चेक करते हैं। वहीं क्या आपने इस सवाल पर गौर किया है कि एक लीटर डीजल पर ट्रेनें कितने किलोमीटर का माइलेज देती हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप में बहुत कम लोगों को ही इस बारे में पता होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एक लीटर डीजल पर भारतीय रेलवे कितने किलोमीटर का माइलेज देती है।