Indian Railways: देश में बड़ी मात्रा में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन करता है। दुनियाभर में भारतीय रेलवे की गिनती बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यात्रियों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि हमारी ट्रेन टिकट पर किसी दूसरे व्यक्ति को यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर कई बार लोग सवाल करते हैं कि क्या हमारे टिकट पर कोई दूसरा व्यक्ति ट्रेन में सफर कर सकता है। भारतीय रेलवे ने इसे देखते हुए एक खास नियम को बना रखा है। ट्रेन टिकट ट्रांसफर करने वाले नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -