फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Fri, 07 Jun 2024 12:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय कई यात्री अपना सामान उसी में भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेनों में सफर करते समय भूले हुए सामान को आप वापस पा सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर आपका सामान ट्रेन में सफर करते समय छूट गया है। इस स्थिति में आपको उस स्टेशन पर जाना है, जहां पर उतरे थे। इसके बाद आपको खोए हुए सामान की जानकारी रेलवे अधिकारियों को देनी होगी। 

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको रेलवे पुलिस फोर्स को भी इसकी जानकारी देनी होगी। अगर सामान नहीं मिलता है इस स्थिति में आपको आरपीएफ के पास जाकर इसकी एफआईआर दर्ज करानी है। 

LIC Jeevan Umang Policy: मात्र दस हजार रुपये की बचत करने के बाद पूरे जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
यह करने के बाद आरपीएफ पुलिस कर्मी संबंधित ट्रेन में आपके सामान को ढूंढेगी, जिसमें आप सफर करते समय उसको भूल गए थे। अगर पुलिसकर्मी को खोया हुआ सामान मिलता है ऐसे में सामान को उस स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा, जहां आपने एफआईआर दर्ज कराई थी।

IRCTC: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके बाद रेलवे अधिकारी यात्री को बुलाकर उसके कुछ जरूरी दस्तावेजों को देखने के बाद सामान उसको वापस कर देंगे। रेलवे को हर साल बड़ी संख्या में लावारिस सामान मिलते हैं। इन खोए हुए सामानों की शिकायत भी रेलवे के पास दर्ज नहीं होती है।

Investment: शेयर बाजार में आपका भी हुआ है नुकसान, तो इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें