अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। रेलवे से लंबी यात्रा करने के लिए आपको काफी समय पहले से ही सभी ट्रेनों में टिकट मिलने में मुश्किल होने लगती है, इसलिए टिकट का रिजर्वेशन पहले ही कराना पड़ता है। लेकिन हर बार टिकट पहले से बुक कराना संभव नहीं हो पाता। कई बार आपका प्लान अचानक बनता है और आपको अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। ऐसे में तत्काल टिकट ही एक आखिरी रास्ता बचता है। अगर ये भी आपको न मिल पाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, टिकट बुक करने के लिए दो तरीके उपलब्ध हैं। पहला टिकट रिजर्वेशन खिड़की और दूसरा ऑनलाइन माध्यम से, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भारतीय रेलवे आपको एक और विकल्प उपलब्ध कराती है। जिसके तहत आप केवल प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है, तो आइए जानते हैं कैसे...