फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो जरूर सेव कर लें यह नंबर

Tue, 25 Feb 2025 04:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Helpline Number: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways Helpline Number: भारतीय रेलवे देश के परिवहन प्रणाली की रीढ़ है। भारत के विकास की रफ्तार में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। इसका एक विशाल रेल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो देश के सीमांत भागों को बड़े-बड़े नगरों से जोड़ने का काम करता है। यही नहीं भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देने का काम कर रहा है। यह देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान कर रहा है। हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है, जिसका उपयोग आप जरूरत के समय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 के बारे में पता होना जरूरी है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन नंबर को आपको अपने स्मार्टफोन में भी सेव करके रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में सफर करते समय आप मेडिकल इमरजेंसी के समय इस नंबर पर कॉल करके चिकित्सा सहायता मंगवा सकते हैं। यही नहीं ट्रेन में सफर करते समय अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए खूबसूरत सिक्किम, इतने किराये में खाने-पीने से लेकर ठहरने का भी होगा बंदोबस्त

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
हालांकि, शिकायत दर्ज करवाते समय आपको अपना पीएनआर नंबर, सीट नंबर और आप किस कोच में सफर कर रहे हैं आदि जानकारी के बारे में बताना होगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद आपकी समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत एक्शन लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा आप भारतीय रेलवे के इस हेल्पालाइन नंबर पर कॉल करके पीएनआर स्टेटस, टिकट कैंसलेशन, ट्रेन के लाइव स्टेटस के बारे में भी पता कर सकते हैं। यह भारतीय रेलवे का काफी उपयोगी नंबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें