फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे का बड़ा फैसला, अब आसानी से कर सकेंगे यात्रा, जानें कैसे

Tue, 01 Mar 2022 04:10 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा - फोटो : i stock
भारतीय रेलवे से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। वहीं कोरोना महामारी के चलते बीते दो सालों से रेलवे की कई सुविधाओं पर रोक लगा दी गई थी। अब जाकर कहीं धीरे-धीरे सभी सुविधाओं को वापस पटरी पर लाया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को होली पर खास तोहफा दिया है। आज से यानी 1 मार्च से सभी ट्रेनों में अनारक्षित डिब्बों में पहले की तरह ही व्यवस्था शुरू की जा रही है। दरअसल, कोरोना के चलते रेलवे ने इस सुविधा पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, वहीं इसके दोबारा से शुरू होने पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब यात्री पहले की ही तरह ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। दरअसल, इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्रालय ने दी है। आइए जानते हैं आखिर रेल मंत्रालय ने जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का आदेश देते हुए क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 8
train nअब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्राew - फोटो : istock
उत्तर और पूर्वी भारत के लोगों को ज्यादा फायदा
  • बीते दो साल से रेलवे की रुकी हुई सुविधा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा फायदा उत्तर भारत और पूर्वी भारत के लोगों को होगा। अब होली के त्योहार के लिए घर जाने वाले लोगों को जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था की ही तरह सफर करने का मौका मिलेगा।  
विज्ञापन

3 of 8
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा - फोटो : istock
रेल मंत्रालय ने दिया आदेश
  • इस सिलसिले में रेल मंत्रालय ने आदेश देते हुए कहा कि सभी ट्रेनों को पहले की ही तरह रिस्टोर कर दिया गया है। साथ ही जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब यात्री ट्रेन में पहले की तरह यात्रा कर सकेंगे।

4 of 8
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा - फोटो : i stock
टिकट लेने में नहीं होगी परेशानी 
  • अब जनरल टिकट लेने में भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी और यात्री आसानी से जनरल टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, ये फैसला लोगों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। रेलवे इसके लिए तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान करता रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा - फोटो : i stock
यात्रियों को मिली राहत
  • रेलवे के जरिए से रोजाना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। वहीं कोरोनाकाल में रेलवे ने कई तरह की सुविधाओं को खत्म कर दिया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस तोहफे से लोगों को काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन

6 of 8
train track- new - फोटो : i stock
  • जिस प्रकार कोरोना के पहले ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाए जाते थे, रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत जल्द ही अब ये सभी ट्रेनों में लगने लगेंगे। इसका सीधा यही मतलब होता है कि अब आप बिना रिजर्वेशन के भी पहले की तरह जनरल बोगी में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
train rail new - फोटो : istock
फिर से शुरू हो रहीं हैं रद्द ट्रेनें  
  • इसी के साथ रेलवे ने एक और फैसला लिया है, जिसके तहत यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड समेत कई राज्यों के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जिन ट्रेनों को रेलवे ने कुछ समय पहले रद्द किया थी, अब उनको 1 मार्च यानी आज से शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
train track- new - फोटो : i stock
  • बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच ठंड के बढ़ने और कोहरे के कारण रद्द किया था। वहीं अब हालातों को देखते हुए इसे दोबारा से शुरू किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इनमें से अधिकतर ट्रेनें यूपी-बिहार के रूट की है। होली पर घर जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के शुरू होने से टिकट मिलने में आसानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें